लिवर खराब होने से क्या खाना चाहिए ?

लीवर हमारे शरीर के सार्वाधिक महत्वपूर्ण अंगों में से एक है| ऐसा कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि लीवर की सेहत पर ही हमारा स्वास्थ टिका हुआ है| लीवर में कोई भी खराबी आपको शरीर में कई सारी परेशानियों का कारण बनता है| कई लोगों को ऐसा लगता है कि जो शराब पीता है उसका लीवर जल्दी ख़राब होता है बल्कि ऐसा नहीं है| लीवर में खराबी आपकी अनावश्यक जीवनशैली की वजह से आती है| जिसमें अधिक मात्रा में शराब पीना भी शामिल है लेकिन इसके साथ साथ आपका लिया जाने वाला आहार भी एक अहम् भूमिका रखता है|


लीवर खराबी को दूर करने के लिए आहार

1. नारियल पानी

नारियल पानी एक ऐसी ड्रिंक है जो आपके शरीर को अन्दर से साफ़ रखती है साथ ही शरीर में जमा गंदगी को यूरिन के माध्यम से बाहर करती है| लीवर से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए नारियल का पानी बेहद कारगर माना जाता है| इसके लिए आपको एक दिन में 2 या 3 बार नारियल का पानी पीना चाहिए| नारियल पानी का सेवन आपके लीवर को जल्दी ठीक करता है|

और पढ़े - लीवर को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए

2. हल्‍दी

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं और साथ ही हल्दी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है| हल्दी का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, साथ ही यह शरीर में बढ़ने वाले संक्रमण को दूर करता है| हल्दी का सेवन आपके लीवर में फेट जमा नहीं होने देता और साथ ही आपके डैमेज लीवर को ठीक करने में मदद करता है| हल्‍दी को अपने खाने में शामिल करें या रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिएं| इससे आपका डैमेज लीवर ठीक हो जाएगा|

3. सेब का सिरका

लीवर को ठीक रखने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद माना गया है| लीवर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सेब का सिरका काफी मदद करता है इसलिए आप भोजन करने से पहले सेब के सिरके को पीनी के साथ पीयें| इससे आपके शरीर की चर्बी घटती है साथ ही आपका लीवर भी अन्दर से साफ़ होता है|

और पढ़े - क्या डायबिटीज और किडनी रोग एक साथ होना ज्यादा खतरनाक है

4. आंवला

आंवला विटामिन सी युक्त सबसे संपन्न फल माना जाता है| इसका सेवन लीवर की कार्यशीलता को बनाये रखने में मदद करता है| साथ ही आंवला में लीवर को सुरक्षित रखने वाले सभी तत्व मौजूद होते हैं| जो लीवर के स्वास्थ को बेहतर बनाये रखने में मदद करते हैं| आपको एक दिन में रोजाना 2 से 3 आंवला खाना चाहिए|

5. मुलेठी

मुलेठी को अक्सर खांसी दूर करने का एक प्राकर्तिक नुस्खा बताया गया है| लेकिन आपको बता दें कि लीवर की बीमारियों के इलाज में भी मुलेठी का इस्‍तेमाल आयुर्वेदिक औषधियों के रूप में किया जाता है| इसके इस्‍तेमाल के लिए मुलेठी की जड़ का पाउडर बनाकर इसे उबलते पानी में डालें| फिर ठंडा कर के इसके पानी का सेवन करें| यह आपके लीवर को detox करता है जिससे आप लीवर से जुड़ी परेशानी से दूर रहते हैं|

और पढ़े - जानिये लीवर सिरोसिस क्या है और इसका आयुर्वेदिक इलाज किस तरह होना संभव है

6. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हर किसी को करना चाहिए| क्योंकि हरी सब्जियां न सिर्फ शरीर को कई समस्याओं से दूर रखती हैं बल्कि आपके लीवर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं| लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरी सब्जियों को डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए| इनमें मौजूद क्लीनजिंग कंपाउंड्स लीवर को हेल्दी रखने का काम करते हैं| इससे लीवर स्वस्थ रहता है साथ ही हरी सब्जियां शरीर को कई और बीमारियों से दूर रखती है|

और पढ़े - क्या थाइराइड होना भी कारण है किडनी खराबी क

7. अलसी के बीज

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद माने जाते हैं| इसमें फीटकोंस्टीटूएंट्स होता है जो शरीर में हार्मोंन को ब्‍लड में घूमने से रोकता है साथ ही यह लीवर के तनाव को भी कम करता है| अलसी के बीज को पीसकर इस्‍तेमाल करने से लिवर के रोगों को दूर रखने में मदद करता है|

Ayurvedic kidney expert hospital in India

यह हैं कुछ खास आहार जो आपके लीवर को ठीक रखने में मदद करते हैं| लेकिन इन सभी चीज़ों का सेवन डॉक्टर की सालाह लेकर ही करना चाहिए|

Post a Comment

0 Comments