लीवर को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए? - What Should Be Done To Repair The Liver?

एक इंसान का शरीर कई अंगों से मिलकर बना है| अगर कोई व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीना चाहता है तो उसके लिए उसके सभी अंगों का ठीक से काम करना बहुत जरूरी है| यदि किसी शख्स के शरीर का एक अंग भी खराब हो जाए तो इसका प्रभाव उसके बाकी अंगों में भी पड़ता है|


अगर परेशानी को अनदेखा किया जाये तो एक निश्चित समय के बाद उस व्यक्ति की मौत निश्चित हो जाती है| इसलिए लीवर का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है| लीवर का काम आपके शरीर में जमा गंदगी को बाहर करने का होता हैं, जिससे आपके शरीर के बाकी अंग भी अपना काम ठीक से कर पाते हैं|

लीवर खराबी के लक्षण

  • शरीर में अचानक से कमजोरी होना
  • लगतार भूख में कमी बने रहना
  • हमेशा उल्टी जैसा मन होना और कई बार उल्टी हो जाना
  • नींद ना आना, या कम नींद आने लगना
  • शरीर में हमेशा थकान होना और शरीर में सुस्ती बने रहना
  • तेजी से वजन कम होना
  • लीवर में सूजन होने की वजह से लीवर वाले स्थान में सूजन आना

लीवर में आई खराबी को ठीक करने के उपाय

लीवर में खराबी आने पर शरीर में कई सारे नुक्सान देखने मिलते हैं| जिसके चलते आपको शरीर में कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है| इससे बचने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.

और पढ़े - गुर्दे की सफाई करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

1. अनुशासित जीवनशैली

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि आप अपनी जीवनशैली में सुधार करें| इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि अपनी जीवनशैली को अनुशासित बनाए रखना आपके स्वास्थ और जीवन दोनों के लिए जरुरी है| इसके लिए न सिर्फ़ पर्याप्त नींद आवश्यक है बल्कि हर काम का अपने समय पर होना भी ज़रूरी है| आप कितना भी व्यस्त क्यों ना रहें लेकिन इस बात का अवश्य ख़याल रखें कि आपको प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य है| 

इसके साथ ही समय पर जागना और समय पर भोजन करना भी जरुरी है| इतना ही नहीं सबसे आवश्यक है आपका रोजाना व्यायाम करना| इसके लिए आप योग कर सकते हैं, या आप रोजाना कम से कम 20 मिनट से 30 मिनट तक जरुर टहलें| 

इससे आपका लिया आहार समय पर डाइजेस्ट होगा और आपके लीवर सहित शरीर के सभी अंग एक्टिव रहते हैं| अपने शारीरिक अंगों को व्यवस्थित तरीक़े से कार्यशील बनाएँ रखने के लिए शरीर को काम के साथ साथ आराम देना भी ज़रूरी है| लगातार एक ही जगह बैठकर कार्य ना करें| बीच - बीच में थोड़ा चलते फिरते भी रहें|

2. शराब तथा सिगरेट का सेवन वर्जित

शराब या सिगरेट का सेवन करना आज कल के समय में फैशन के तौर पर माना जाने लगा है| लेकिन यह फैशन इतना बढ़ गया है कि यह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो गया है| यदि आप सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं तो ये लीवर को कम समय में बहुत ज्यादा और बहुत जल्दी क्षति पहुँचा सकता है| 

इसलिए शराब और सिगरेट का सेवन करना बिलकुल छोड़ दें| शराब का सेवन करने वाले लोगों का लीवर सामान्य लोगों की तुलना में अधिक जल्दी ख़राब हो जाता है| नशे की लत ना सिर्फ़ शरीर को हानि पहुँचाती है बल्कि यह आपको दिमागी रूप से भी नुक्सान देती है| अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए शराब और सिगरेट का सेवन बिलकुल भी न करें|

3. आहार में सही बदलाव करें

लीवर को ठीक रखने के लिए जरुरी है कि आप अपने रोजाना के आहार में सही बदलाव करें| अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ़ जंक फ़ूड का त्याग करना ज़रूरी है बल्कि अपने आहार में सही चीज़ों को शामिल करना भी जरुरी है| हमें अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनमें मिनरल्स तथा विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती हो| ताकि आपका लिया आहार आपके शरीर को सही मात्रा में पोषण दे सके| सही आहार लेने के साथ साथ यह भी जरुरी है कि आप समय पर आहार लें| 

जिसमें आप सुबह का नाश्ता कभी स्किप ने करें| इसके अलावा नाश्ते में आप दलिया खा सकते हैं, फलों और सब्ज़ियों का जूस भी पी सकते हैं| यह आपके लीवर को अन्दर से साफ रखने में मदद करता है| 

दोपहर के खाने में आप दाल, चावल, सब्जी, रोटी, और अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो आप यह दोपहर के आहार में ही लें| रात के समय कभी नॉन वेज न खाएं, क्योंकि रात के समय ऐसा आहार पचा पाना मुश्किल होता है| जो आपके लीवर के लिए हानिकारक हो सकता है|

और पढ़े - बवासीर की शुरुआत कैसे होती है

4. जंक फ़ूड और अधिक मसालेदार खाने से परहेज करें

वैसे तो जंक फ़ूड जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक, चौमीन यह सभी खाने में बड़े मजेदार लगते है लेकिन आपको बता दें इन चीज़ों का अधिक सेवन आपके लीवर के लिए हानिकारक हो सकता है| जंक फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक में शुगर की काफ़ी अधिक मात्रा पाई जाती है| जो आपके ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा सकती है, जिससे आप डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं| 

जब कोई व्यक्ति इन चीज़ों का सेवन करता है तो ऐसे में उसके शरीर में फ़ैट जमा होने लगता है| क्योंकि ऐसे आहार डाइजेस्ट कर पाना शरीर के लिए मुश्किल होता है| शरीर में जमा इस फ़ैट को ब्लड से अलग करने के लिए तथा पाचन को ठीक रखने के लिए आपके लीवर को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है| 

लगातार इन चीज़ों का सेवन किया जाए तो ऐसे में लीवर की कार्य क्षमता प्रभावित होने लगती है और एक समय ऐसा आता है कि आपका लीवर पूरी तरह डैमेज हो जाता है| इसलिए इस समस्या से बचाव करना ज़रूरी है। अगर आपको अपने लीवर को ठीक रखना है तो इसके लिए जरुरी है कि आप जंक फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक का सेवन बहुत कम मात्रा में करें|

और पढ़े - बवासीर को जड़ से खत्म कैसे किया जाता है

5. अधिक चाय कॉफ़ी के सेवन से बचें

कई लोगों को चाय और कॉफ़ी की इतनी ज्यादा आदत होती है कि उन्हें सुबह उठते ही साथ सबसे पहले चाय या कॉफ़ी चाहिए होती है| इसके बाद कुछ लोग नाश्ते के साथ भी चाय या कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं| ऑफिस पहुँचते ही चाय या कॉफ़ी और लंच से पहले किसी के साथ मीटिंग हो तो फिर चाय या कॉफ़ी| जब आप इतने बार चाय या कॉफ़ी पीते हैं तो इससे आपकी भूख में कमी आ जाती है| 

इसके बाद बिना भूख के आप ठीक से खाना भी नहीं खा पाते| इसके बाद जैसे ही खाना खाया और थोड़ी देर बाद फिर चाय या कॉफ़ी| ऐसे ही शाम तक चाय और कॉफ़ी का सिलसिला चलता रहता है| लेकीन आपको बता दें कि आपका इतनी चाय या कॉफ़ी पीना आपके शरीर को नुक्सान पंहुचा सकता है|

लीवर को खराबी से बचाने के लिए जरुरी है कि आप चाय और कॉफ़ी का अधिक सेवन न करें| ऐसा करना आपके लीवर को पूरी तरह डैमेज कर सकता है जो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है|

Ayurvedic Kidney Failure Treatment Hospital

तो ये हैं कुछ खास उपाय, जिनको आप अपने जीवन में शामिल कर के अपने लीवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं| इसलिए आप अपने जीवन में इन बातों का खास ख्याल रखें|

Post a Comment

0 Comments