लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए? - What should be eaten to strengthen the liver?

शरीर में कई सारे ऑर्गन होते हैं, जिनका अपना अपना काम होता है| शरीर के सभी ऑर्गन का काम बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है| शरीर का ऐसा ही एक ऑर्गन है जिसको हम लीवर नाम से जानते हैं| लीवर का काम मानव शरीर में एक सफाई मशीन की तरह काम करता है| लीवर हमारे शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है| लिवर शरीर को संक्रमण से लड़ने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, शरीर से विषैले पदार्थो को निकालने, शरीर का फैट कम करने और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने से लेकर शरीर में प्रोटीन बनाने में मदद करता है| इसके साथ ही लीवर का काम आपके शरीर में इंसुलिन बनाने का होता है जिससे आप डायबिटीज जैसे खतरे से दूर रहते हैं| इसलिए आपके लीवर का ठीक रहना बहुत जरुरी होता है|


लीवर को मजबूत बनाने के लिए खाएं

1. पपीता

लीवर को मजबूत बनाने के लिए पपीता बेहद लाभकारी है| पपीता लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है साथ ही लीवर के काम करने की कैपेसिटी को भी बढ़ाता है| आप हफ्ते में पपीते का सेवन कम से कम 2 बार जरूर कर सकते हैं| इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके लीवर को ठीक रखते हैं साथ ही आपके शरीर में होने वाली और परेशानियों को भी दूर रखते हैं|

और पढ़े - लीवर को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए

2. नींबू

लीवर को ठीक रखने के लिए नींबू काफी अच्छा माना जाता है| इसमें विटामिन a सही मात्रा में होता है जो आपके लीवर को साफ और स्वस्थ रहता है| इसके साथ ही नींबू में पाया जाने वाला डी-लिमोनेने नामक तत्व लीवर की कोशिकाओं को एक्टिव करता है, जिससे लिवर अन्दर से साफ़ हो जाता है और इससे शरीर में गंदगी जमा नहीं होती| लीवर को ठीक रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं|

3. चुकंदर

चुकंदर न सिर्फ़ शरीर में रक्त को बढ़ाता है बल्कि यह आपके लीवर को ठीक रखने में भी सहायक होता है| चुकंदर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो लीवर की कार्यशैली को सही रखने में मदद करता है| चुकंदर को हम सलाद के रूप में खा सकते हैं, या आप इसका जूस भी पी सकते हैं| इसका सेवन आपके शरीर में रक्त को तो बढ़ाता ही है साथ ही यह आपके लीवर को मजबूत बनाये रखता है जिससे आपका लीवर डैमेज नहीं होता|

और पढ़े - क्या डायबिटीज और किडनी रोग एक साथ होना ज्यादा खतरनाक है

4. लहसुन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं| लहसुन खाने से लिवर में मौजूद एंजाइम्स एक्टिव हो जाते हैं| जिससे आपका लीवर अन्दर से साफ़ होता है और लीवर के काम करने की कैपेसिटी बढ़ जाती है| इससे आपका लीवर डैमेज नहीं होता और अपना काम ठीक से करता है| जब आपका लीवर ठीक से काम करता है तो इससे शरीर के बाकी अंग भी अपना काम ठीक से करते हैं|

5. ग्रीन टी

अगर आप अपने लीवर को ठीक रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरुरी है कि आप अपने जीवन में ग्रीन टी को जरुर शामिल करें| ग्रीन टी पीने से शरीर में जमा फैट और विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं| ग्रीन टी हानिकारक प्रभावों से लीवर को बचाती है और साथ ही उनके लीवर को ठीक रखती है| जो लोग नियमित रूप से ग्रीन टी पीते हैं, उनका लीवर मजबूत बनता है|

6. हल्दी

लीवर को साफ करने के लिए हल्दी को भी काफी अच्छा माना जाता है| हल्दी से लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है| अगर आप सही मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में जमा फेट को कम करता है| जिससे आप फैटी लीवर की परेशानी से दूर रहते हैं| आप 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर को एक गिलास पानी में मिला लें और इसको उबाल लें| फिर हल्का गुनगना होने पर इसका सेवन करें| हल्दी का सेवन आपको सिर्फ लीवर की समस्या से ही राहत नहीं दिलाता बल्कि हल्दी का सेवन आपको शरीर में होने वाले सभी संक्रमणों से दूर रखता है|

7. सेब

लीवर को ठीक रखने के लिए आप रोजान की डाइट में सेब का सेवन कर सकते हैं| सेब में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है जो आपके लीवर को ठीक रखने में मदद करता है| साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो आपके लीवर के काम में उसकी मदद करते हैं| सेब का सेवन आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करता है जिससे आपके शरीर में गंदगी जमा नहीं होती| साथ ही इससे आपका लीवर भी एक्टिव रहता है|

8. अख़रोट

अख़रोट में एमिनो एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो आपके शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को अलग करने में सहायक होते हैं| अख़रोट ओमेगा थ्री फैटी एसिड तथा ग्लूटाथिओन नामक तत्वों से भी भरपूर होता है जिसका सेवन आपके लीवर को मजबूत बनाने में मदद करता है| लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अख़रोट का सेवन किया जा सकता है|

9. एवोकाडो

एवोकाडो में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लीवर को डैमेज होने से बचाते हैं| इसी के साथ इसमें ग्लूटाथिओन नामक तत्व भी होता है जो आपके लीवर को डिटॉक्सीफाई करके उसकी कार्य क्षमता को बढ़ाता है| एवोकाडो लीवर में होने वाली हर समस्या को दूर करके उसको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायता कर सकता है| अगर आप अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करते हैं तो यह आपके लीवर को मजबूत बनाने में मदद करता है|

तो यह हैं कुछ खास आहार जिनका सेवन आपके लीवर को मजबूत बनाये रखने में मदद करते हैं| आज कल के समय में जहां सभी को अपने लिए समय नहीं वहाँ लीवर जैसी बीमारी होने आम बात है| लेकिन हमारा सुझाव है कि अगर आप अपने रोजाना के आहारों में इन चीज़ों को शामिल कर लें तो इससे आपके लीवर के काम करने की कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी साथ ही आपका लीवर भी मजबूत बना रहेगा|

Ayurvedic Kidney Specialist Treatment Hospital

लीवर की खराबी के लिए आयुर्वेदिक उपचार

अगर आपके लीवर में किसी प्रकार की कोई समस्या आ गई है तो इसके लिए आप आयुर्वेदिक इलाज़ अपना सकते हैं| लीवर के लिए अगर आप आयुर्वेदिक इलाज़ लेते हैं तो इससे आपको किसी प्रकार की हानि नहीं होती और आपका शरीर ठीक रहता है| आयुर्वेदिक इलाज़ पूरी तरह प्राक्रतिक है जिसका आपके शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता|

Post a Comment

0 Comments