क्या डायबिटीज और किडनी रोग एक साथ होना ज्यादा खतरनाक है ?

ब्लड में शुगर का बढ़ना आपको डायबिटीज का शिकार बनाता है| वहीँ दूसरी तरह ब्लड में शुगर अधिक होने से किडनी के काम में दबाव आने लगता है और एक समय ऐसा आता है जब आपकी किडनी पूरी तरह डैमेज हो जाती है| जिसके लिए जरुरी है कि आप किडनी में आई खराबी और बढ़ते ब्लड शुगर की परेशानी के संकेतों को समझें| ताकि आप इनके लिए समय पर सही इलाज़ ले सकें|


डायबिटीज

ब्लड में शुगर का स्तर अधिक होना आपको डायबिटीज का शिकार बना देता है| हाई ब्लड शुगर को हाइपरग्लेसेमिया भी कहा जाता है| डायबिटीज होने पर व्यक्ति को खाने पीने में परहेज करने होते हैं| डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जिसका आपको हमेशा परहेज ही करना होता है| यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है| जब किसी के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं| तो इससे ब्लड में शुगर का स्तर अधिक हो जाता है और यह डायबिटीज का कारण बनता है|

और पढ़े - 20 साल पुरानी बवासीर कैसे ठीक करें

डायबिटीज के लक्षण:

  • बहुत अधिक प्यास लगना
  • बार-बार यूरिन लगना
  • बार बार भूख लगना
  • अचानक से शरीर का वजह कम हो जाना या बढ़ जाना
  • हमेशा शरीर में थकान और चिड़चिड़ापन बने रहना
  • आंखों के आगे धुंधलापन बने रहना,
  • चोट लगने पर घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना
  • खुजली करने पर भी स्किन से खून आ जाना
  • स्किन में संक्रमण होना
  • वजाइनल संक्रमण होना भी डायबिटीज का एक लक्षण माना जाता है|

किडनी रोग

किडनी मानव शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है, जिसका काम शरीर में एक फ़िल्टर मशीन की तरह होता है| किडनी के माध्यम से आपका रक्त साफ़ होता है| आपके द्वारा लिए गए आहार से जो भी वेस्ट मटेरियल बनता है, किडनी उसको छान कर यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर कर देती है| जिससे आप कई सारी बीमारियों से दूर रहते हैं| इसके विपरीत अगर आपकी किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती और आपके शरीर में अधिक मात्रा में गंदगी बढ़ जाती है और यह शरीर में काफी सारी परेशानियों को जन्म देती है| किडनी में आई इस गंभीर समस्या के चलते एलॉपथी इलाज में डॉक्टर डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की सलाह देते हैं|

और पढ़े - जानिये लीवर सिरोसिस क्या है और इसका आयुर्वेदिक इलाज किस तरह होना संभव है

किडनी खराबी के लक्षण

  • यूरिन से जुड़ी परेशानी होना
  • ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ना
  • शरीर में कमजोरी और थकान बने रहना
  • बार बार यूरिन रिलीज करने का मन होना
  • यूरिन के रंग में बदलाव आना
  • यूरिन रिलीज करने में दर्द और जलन होना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • शरीर में ब्लड की कमी होना
  • भूख में कमी होना
  • नींद ना आना

अगर आपके शरीर में यह समस्या है तो यह किडनी में खराबी को बताते हैं|

Ayurvedic Kidney Specialist Treatment in India

जिन्हें डायबिटीज है उनकी किडनी में खराबी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है| क्योंकि जब किडनी में खराबी आ जाती है तो इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है| जिससे किडनी के काम में दबाव पड़ने लगता है और किडनी डैमेज होने लगती है| जिन्हें डायबिटीज की समस्या होती है उनकी किडनी में अगर खराबी आ जाए तो यह उनके लिए काफी खतरनाक होता है|

Post a Comment

0 Comments