बवासीर को जड़ से खत्म कैसे किया जाता है?

बवासीर रोग जो काफी दर्दनाक होता है, इसको दूर करने के लिए आपको जरुरी है कि आप अपनी दिनचर्या में सही बदलाव करें| साथ ही आप अपने आहार में भी कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल कर सकते हैं जो आपको बवासीर रोग में आराम दिलाये| चलिए जानते हैं कि आप कौन से घरेलु उपायों को अपना कर बवासीर रोग को जड़ से ख़तम कर सकते हैं|


1. छाछ और जीरा

बवासीर रोग काफी दर्दनाक होता है, इसको दूर करने के लिए आप अपने आहार में छाछ और जीरा को शामिल कर सकते हैं| इसके लिए आप दो लीटर छाछ में पचास ग्राम जारी पीसकर मिला लें| और आप इसका थोड़ी थोड़ी मात्रा में पूरे दिन भर इसका सेवन करें| लगतार तीने से चार दिन इसका सेवन आपको बवासीर रोग से राहत दिलाता है| अगर आपको छाछ का सेवन पसंद नहीं तो आप इसके स्थान पर पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं| इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच जारी पाउडर मिलाकर पिएं| और जब भी पानी की प्यास लगे आप इसका सेवन करें|

और पढ़े - फैटी लीवर को जल्द से जल्द कैसे ठीक करें

2. बड़ी इलायची

पाइल्स यानी कि बवासीर रोग से राहत पाने के लिए आप बड़ी इलायची का सेवन भी कर सकते हैं| इसके लिए आप बड़ी इलायची को लगभग 50 ग्राम की मात्रा में लेकर तवे पर भून लीजिए| फिर इसको ठंडा कर के पीस लें| इसके बाद रोजाना सुबह खाली पेट इस इस चूर्ण को पानी के साथ लें| इससे आपका यह रोग पूरी तरह ठीक हो जाएगा|

और पढ़े - क्या पैरों के तलवों में दर्द होना किडनी खराबी का कारण तो नहीं

3. किशमिश

बवासीर रोग से छुटकारा पाने के लिए आप किशमिश का सेवन भी कर सकते हैं| इसके लिए आपको रात को सोते समय सौ ग्राम किशमिश को पानी में भिगाना है| फिर सुबह किशमिश को पानी में ही मसल देना है, और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है| रोजाना आप इस पानी का सेवन करें तो आप बवासीर रोग को जड़ से खतम कर सकते हैं|

और पढ़े - कैसे किडनी को स्वस्थ रखें

4. जामुन

पाइल्स जैसे गंभीर रोग को दूर करने के लिए आप जामुन का सेवन कर सकते हैं| इतना ही नही बवासीर में जामुन और आम की गुठली दोनों ही बड़े काम की मानी गई है| जामुन और आम की गुठली के अंदर का भाग निकालकर इसे धूप में सुखा लें और इसको पीस कर इसका चूर्ण बना लें| इसके बाद रोजाना एक चम्मच चूर्ण की मात्रा गुनगुने पानी या फिर छाछ के साथ लें| इससे आपको बवासीर रोग से राहत मिलेगी|

और पढ़े - फेफड़े खराब होने के लक्षण क्या होते हैं

5. इसबगोल

इसबगोल की भूसी खाने से पेट साफ रहता है और आपको पेट से जुड़ी परेशानी नहीं होती| इसका सेवन आपको पाइल्स रोग से दूर रखता है| इसका सेवन आप पानी के साथ या दही के साथ कर सकते हैं| तो ये हैं बवासीर को दूर करने के कुछ खास उपाय, जो आपको इस दर्दनाक बीमारी से दूर रखते हैं| जिससे आप पाइल्स जैसी गंभीर बीमारी से दूर रहते हैं|

Post a Comment

0 Comments