फैटी लीवर को जल्द से जल्द कैसे ठीक करें?

फैटी लिवर एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें लिवर में फैट जमा होने लगता है| जिसका सामान्य कारण शराब का अधिक मात्रा में सेवन, अनावश्यक दवाइयों का सेवन, वायरस इनफेक्शन और आहार में अधिक तेल मसाला खाना माना जाता है| आज के दौर में इसका प्रमुख कारण हमारी अनियंत्रित लाइफस्टाइल भी होता है| 


लिवर में फैट जमा होने की संभावना उन लोगों में ज्यादा होती है जिन्हें मोटापा, डायबिटीज या ब्लड में कोलेस्ट्रॉल मात्रा बढ़ने की संभावना अधिक होती है| ऐसे लोगों में लिवर में फैट जमने की संभावना लगभग 60% बढ़ जाती है| इस तरह के व्यक्तियों में लिवर में फैट जमा होने को हम नॉन अल्कोहोलिक फैटी लीवर डिजीज भी कहते हैं|

फैटी लीवर होने के लक्षण:

  • अक्सर उलटी जैसे महसूस होना
  • भूख में कमी होना
  • खाना सही से डाइजेस्ट न होना
  • हमेशा शरीर में थकान लगना
  • अचानक से शरीर में कमजोरी महसूस होना
  • आपका वजन घटना
  • पेट के ऊपरी भाग में सूजन होना

अगर आपको शरीर में यह सभी संकेत दिखाई दें तो इसको अनदेखा न करें और तुरंत इसके लिए इलाज़ लें|

और पढ़े - किडनी के लिए योग

फैटी लीवर का आयुर्वेदिक उपचार:

फैटी लीवर की समस्या के लिए आयुर्वेदिक इलाज़ सबसे अच्छा और बेहतर उपाय है| अगर आप फैटी लीवर का आयुर्वेदिक उपचार लेते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है| आयुर्वेदिक इलाज़ का आपके शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और फैटी लीवर का आयुर्वेदिक उपचार पूरी तरह सफल है| आयुर्वेदिक इलाज़ में आपको सिर्फ मेडिसिन लेनी है साथ ही आपको सही डाइट लेनी है| इसके अलावा योग और व्यायाम जिससे आप अपने शरीर में होने वाली फैटी लीवर की समस्या से निजात पा सकते हैं|

फैटी लीवर के मरीजों की डाइट:

फैटी लीवर का आयुर्वेदिक उपचार लेने के साथ ही मरीजों को उनके आहार में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है| उन्हें अपने रोजाना के आहार में कई सारी चीज़ों का सेवन करने और कई चीज़ें वर्जित होती हैं|

आइये जानते हैं कि फैटी लीवर की समस्या में किन चीज़ों का सेवन करें:

  • आप डाइट में लो कैलोरी फूड्स शामिल करें, इसके साथ ही फाइबर रिच फ़ूड का अधिक सेवन करें|
  • प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी सही लें, साथ ही उन चीजों का सेवन करें जो इंफ्लेमेशन को कम करे|
  • लहसुन का सेवन करें, इसे कच्चा या सब्जी में अधिक मात्रा में डालकर खाएं|
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर फूड्स जैसे सैल्मन मछली, अलसी के बीज, अखरोट खाएं|
  • कॉफी पीने से लिवर में जमी फैट कम होने लगती है, इसलिए फैटी लीवर की परेशानी होने पर कॉफ़ी का सेवन जरुर करें| इससे शरीर को एनर्जी मिलती है|
  • इसके अलावा आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं| यह शरीर में फैट लेवल को कम करने में मदद करती है|
  • सब्जी में आप ब्रोकोली खाएं साथ ही हरी सब्जियों का सेवन भी आपके लिए अच्छा होता है|
  • फैटी लिवर डिजीज से ग्रस्त मरीजों के लिए सोया, जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल भी फायदेमंद होता है|

और पढ़े - किडनी स्टोन में गाजर खा सकते हैं

फैटी लीवर की परेशानी में क्या न खाएं:

  • अधिक तेल-मसालेदार चीजों के सेवन से बचें|
  • अधिक मात्रा में घी, मक्खन, मलाईदार दूध न पीयें|
  • ऐसे आहार का सेवन न करें जिनमें फैट, कैलोरी की मात्रा अधिक हो|
  • अधिक शुगर का सेवन न करें|
  • डिब्बा बंद फ्रूट जूस, कैंडी, आइसक्रीम, मिठाइयों के अधिक सेवन से बचें|
  • यदि आप अधिक शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर डिजीज में यह आपके लिए जहर के समान हो सकता है|

अगर आप फैटी लीवर की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप आयुर्वेदिक उपचार लें साथ ही आप अपनी जीवन शैली में सही बदलाव करें| ताकि आप लीवर से जुड़ी किसी भी परेशानी से दूर रहें|

Post a Comment

0 Comments