फेफड़े खराब होने के लक्षण क्या होते हैं?

फेफड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं| इंसान हर रोजाना लगभग 20 हजार बार सांस लेता है और हर सांस के साथ जितनी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के अंदर पहुंचती है| हमारे फेफड़े  उतने ही स्वस्थ होते हैं| हमारे फेफड़े जितने स्वस्थ्य रहेंगे शरीर उतना ही सेहतमंद बना रहेगा| लेकिन आपके स्वास्थ को ठीक रखना है तो इसके लिए जरुरी है कि आप अपने फेफड़ों को ठीक रखें| 


फेफड़े के वायुमार्ग में जब सूजन आने लगती है तो शरीर की ऐसी स्थिति को ब्रोन्कियल अस्थमा कहते हैं| इससे वायुमार्ग पतला हो जाता है और आपके शरीर में कफ यानी कि बलगम ज्यादा बनने लगता है| इसके बाद आपको खांसी ज्यादा आने लगती है, और सांस लेने में कठिनाई होने लगती है| अस्थमा से कलगभग 300 मिलियन लोग पीड़ित हैं| इसका आंकड़ा पूरी दुनिया में काफी अधिक है, भारत में 10% लोग अस्थमा रोग से पीड़ित हैं|

फेफड़े खराब होने के लक्षण:

अगर आपको शरीर में यह लक्षण नजर आये तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए|

1. सीने में दर्द:

अगर आपको आपकी छाती में असहनीय दर्द हो रहा हो और बहुत दिनों से यह दर्द हो तो यह आपके फेफड़ों में खराबी का एक संकेत हो सकता है| अगर लंबे समय से आपको दर्द हो तो इसको अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें|

इसें भी पढ़े - किडनी स्टोन में गाजर खा सकते हैं

2. कफ होना:

अगर आपको लंबे समय से कफ होने की परेशानी है तो इसको अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें| क्योंकि आपके शरीर में अधिक कफ होना आपके फेफड़ों के लिए खराब हो सकता है|

3. सांस लेने में तकलीफ होना:

अगर आपको सांस लेने में तकलीफ है तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़े अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं| इसके लिए जरुरी है कि आप तुरंत डॉक्टर से मिलें और समय पर इलाज लें|

kidney treatment without dialysis in India and worldwide

4. खांसी में खून निकलना:

हफ्ते भर से ज्यादा खांसी होना आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है| उस पर अगर आपको खांसी में खून नजर आता है तो यह आपके लिए खतरनाक होता है| जरुरी है कि आप अपनी इस परेशानी के लिए तुरंत डॉक्टर के जाएं| क्योंकि खांसी में खून होना आपके फेफड़े खराबी होने का एक लक्षण होता है|

5. वजन का अचानक से कम होना:

अगर आपका वजन अचानक से कम होने लगे तो आपको इस बात को बिलकुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए| यह आपके फेफड़े ख़राब होने का लक्षण है|

इसें भी पढ़े - नेफ्रोटिक सिंड्रोम का आयुर्वेदिक इलाज

फेफड़े को ठीक रखने के घरेलु उपाय:

1. खूब पानी पिएं:

फेफड़ों की सेहत के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि आप सही मात्रा में पानी का सेवन करें| पानी से फेफड़े हाइड्रेट बने रहते और फेफड़ों की गंदगी इसी गीलेपन की वजह से बाहर निकल पाती है| और आपके फेफड़े ठीक रहते हैं|

इसें भी पढ़े - कैसे पता करे की किडनी खराब है

2. लहसुन-प्याज खाएं:

इन में एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है जो फेफड़ों की सूजन और जलन कम करता है| साथ ही यह संक्रमण से आपको दूर रखते हैं| ये फेफड़ों में घुसे प्रदूषक कणों को खत्म कर देता है| जिससे आप अस्थमा रोग से दूर रहते हैं साथ ही लहसुन और प्याज लंग कैंसर में गुणकारी होता है|

3. ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त खाना खाएं:

फैटी एसिड पूरे शरीर की सेहत के लिए जरूरी हैं| लेकिन कई अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि ये अस्थमा में भी बहुत फायदेमंद होता है| यह आपको अखरोट, बींस, दूध से बनी चीजों और अलसी के बीजों से मिलेगा| इसलिए आप इन चीज़ों का सेवन जरुर करें|

Post a Comment

0 Comments