बवासीर की शुरुआत कैसे होती है?

बवासीर रोग बड़ा ही दर्दनाक और कई बार शर्मनाक हो जाता है| यह तकलीफ ऐसी है कि आप इसके बारें में किसी को बताने में कई बार सोचेंगे| यही कारण है कि आपका यही सोचना आपकी तकलीफ को इतना बढ़ा देता है जिसका कोई हिसाब नहीं| लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस रोग की शुरुआत कैसे होती है| क्योंकि कोई भी बीमारी हो इसकी शुरुआत कहीं न कहीं से तो होगी, परन्तु जरुरी है कि हम इसके कारणों को जानें ताकि आपका यह रोग इतना न बढ़े कि यह आपकी जान का दुश्मन बन जाये|


हमें शरीर में कोई भी बीमारी हो इसका सीधा साफ़ कारण आपकी अनावश्यक जीवनशैली मानी जाती है, लेकिन जिस रोग की बात हम आपसे कर रहे हैं उसके शुरुआत का कारण अनावश्यक जीवनशैली के साथ साथ मोबाइल भी जिम्मेदार है| अगर आप ये सोच रहे हैं कि बवासीर का मोबाइल से क्या संबंध तो आपको बता दें कि इस रोग की शुरुआत का सबसे बड़ा कारण आपका मोबाइल अधिक प्रयोग करना है|

और पढ़े - कैसे किडनी को स्वस्थ रखें

आइये जानते हैं कैसे -

मोबाइल फोन का दखल आज कल की जिंदगी में इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग हर जगह अपना मोबाइल लेकर पहुंच जाते हैं| चाहे वो सुबह फ्रेश होने भी क्यों न जा रहे हों| कई लोग मोबाइल को लेकर टॉयलेट शीट में कई देर तक बैठे रहते हैं, जिसके कारण एनस के अन्दर की सभी नसों में खीचव आने लगता है| इसके कारण बवासीर जैसी बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है|

इसके अलावा इस रोग के कई और कारण होते हैं, जो आपको इस रोग का शिकार बना देते हैं|

और पढ़े - Liver Cirrhosis क्या है

जैसे:

  • पेट में हमेशा कब्ज की समस्या होना
  • पेट साफ न होना
  • मल त्याग में जोर लगाना
  • ज्यादा देर तक खड़े होकर काम करना
  • मोटापा अधिक होना

इन कारणों की वजह से भी बवासीर की शुरुआत होती है|

और पढ़े - फैटी लीवर को जल्द से जल्द कैसे ठीक करें

आइये इसके कुछ संकेतों को भी जान लेते हैं ताकि इससे आपको इस रोग की जानकारी मिल सके!

  • मल त्याग के समय दर्द होना और रक्त आना
  • एनस के आसपास सूजन या गांठ बनना
  • एनस के आसपास खुजली होना
  • मल त्याग के बाद भी ऐसा लगना कि पेट साफ नहीं हुआ है
  • बवासीर में हुए मस्सों से खून आना

अगर किसी को शरीर में यह समस्या नजर आती है तो यह बवासीर होने के संकेत है जिसके लिए जरुरी है कि आप अपने शरीर में हुए इन संकेतों को समझें और इसका सही इलाज़ लें|

ayurvedic specialist in india

इसके साथ ही बवासीर के मरीजों को अपने आहार में कई बदलाव करने की जरूरत होती है| जिसमें आपको अधिक तेल मसाले वाले आहार नहीं खाना है| क्योंकि तेल मसाले का अधिक सेवन भी आपको इस रोग का शिकार बना सकता है साथ ही आपको पेट से जुड़ी परेशानी भी दे सकता है| इसलिए बवासीर के लिए साधारण भोजन करना सही होता है साथ ही ऐसा आहार लें जिसमें पानी की मात्रा सही हो| ताकि आपका लिया आहार सही से डाइजेस्ट हो और आप बवासीर जैसी परेशानी से दूर रहें|

Post a Comment

0 Comments