कैसे Diabetes Patients की kidney failure हो जाता है

डायबिटीज आज एक समय में स्वास्थ से जुड़ी सबसे बड़ी और जटिल समस्याओं में से एक है| जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है| इस बीमारी के चलते ब्लड में शुगर का स्तर इतना अधिक बढ़ जाता है कि इससे कारण नसों के माध्यम से पूरा शरीर में शुगर फेल जाता है| जिसके कारण रक्त गाढ़ा हो जाता है और गाढ़ा रक्त जब आपकी किडनी तक पहुँचता है तो इससे यह किडनी को डैमेज कर देता है|

 


 

डायबिटीज के प्रकार:

  • टाइप 1 डायबिटीज
  • टाइप 2 डायबिटीज 

 

टाइप 1 डायबिटीज:

यदि आप टाइप 1 डायबिटीज के मरीज़ हैं तो आपका शरीर इंसुलिन नहीं बनाता| शरीर की इस स्थिति में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली आपके अग्न्याशय की सेल्स को खराब कर देती है| जिसके कारण शरीर में इंसुलिन नहीं बनता और इससे ब्लड में शुगर बढ़ने लगता है|

Also Read - My Name is Mahesh Yadav was troubled by the problem of urinary infection for many years

टाइप 1 डायबिटीज वाले लोगों को जिंदा रहने के लिए हर रोज इंसुलिन लेने की जरूरत होती है|

 

टाइप 2 डायबिटीज:

यदि आप टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित है, तो यह शरीर की वो स्थिति होती है जिसमें आपका शरीर इंसुलिन को अच्छी तरह से प्रयोग नहीं कर पाता|

टाइप 2 डायबिटीज सबसे आम प्रकार माना जाता है|

 

Also Read - क्या Body मे Nutrition की कमी से Kidney Damage हो सकती है

 

डायबिटीज के लक्षण:

  • आपको बार-बार पेशाब जाने का मन हो, या आपको बार-बार यूरिन संक्रमण की समस्या हो तो यह डायबिटीज की समस्या हो सकती है|
  • इसके बार शरीर में लगातार दर्द की शिकायत रहना, शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होना यह भी डायबिटीज की वजह से हो सकता है|
  • बार-बार त्वचा में संक्रमण होना, जिसके कारण खुजली जैसी समस्या होना भी डायबिटीज की वजह से हो सकता है|
  • जिन्हें डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें अगर चोट लग जाए तो उनका घाव जल्दी नहीं भरता|
  • बार-बार प्यास लगना, अधिक भूख लगना और वजन में बदलाव होना भी डायबिटीज की वजह से हो सकता है|

 

डायबिटीज होने के कारण:

  • मोटापा होना
  • खराब जीवनशैली
  • जेनेटिक डायबिटीज प्रॉब्लम
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • हाई कोलेस्ट्रॉल रिच फ़ूड

 

डायबिटीज होने के बाद शरीर में परेशानियां

  • बढ़ता रक्चाप
  • पैरों और चेहरे पर सूजन का आना
  • रक्त से जुड़ी कुछ समस्या होना
  • शुगर स्तर बढ़ना या कम होना
  • आँखों में समस्या होना
  • शरीर में हमेशा कमज़ोरी महसूस होना

 

Also Read - Is Buttermilk good for kidney health or not

 

मानव शरीर में किडनी का काम:

किडनी मानव शरीर का सबसे मुख्य भाग है इसलिए इसको स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हमारी है| किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कुछ करती है| पर हमारी बदलती जीवनशैली के कारण हमारी किडनी को कई सारी परेशानी झेलनी पड़ती है| जब हमारी किडनी पूरी तरह स्वस्थ रहती है, तब यह अपना काम आसानी से कर पाती है| किडनी का काम हमारे शरीर में बनने वाले वेस्ट मटेरियल को शरीर से बाहर करना होता है| जब शरीर में अधिक गंदगी जमा होने लगती है तो हमारा शरीर बीमार पड़ने लगता है| ऐसा तब होता है जब किडनी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती|

शरीर में दो किडनी होती है, इस पर अगर किसी मनुष्य की किसी कारण से एक किडनी खराब हो जाए तो वह एक किडनी पर भी अपना जीवन व्यतीत कर सकता है| लेकिन जब दोनों किडनी में खराबी आ जाती है तो यह हानिकारक हो सकता है| किडनी का काम शरीर में फ़िल्टर मशीन की तरह होता है| जिसमें यह रक्त से गंदगी को छान कर पेशाब के रास्ते बाहर कर देती है| किडनी की मदद से ही शरीर में साफ़ ब्लड आपके शरीर में बहता है जिससे आप ठीक रहते हैं|

 

डायबिटीज रोग किडनी को कैसे खराब करता है आपकी किडनी:

डायबिटीज के मरीजों का अक्सर ब्लड शुगर काफी बढ़ जाता है जिसके कारण ब्लड गाढ़ा हो जाता है| और जब ऐसा गाढ़ा रक्त आपके नसों के माध्यम से आपकी किडनी तक पहुँचता है, तो इससे आपकी किडनी के टिशु डैमेज होने लगते हैं| और जब किडनी के टिशु डैमेज होने लगते हैं तो एक समय ऐसा आता है कि किडनी फेल हो जाती है| अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आपको किडनी में परेशानी हो सकती है| जब हम किडनी की समस्या पर ध्यान नहीं देते तो यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है, कि यह किडनी फेलियर का कारण बन सकती है|

डायबिटीज की वजह से होने वाली किडनी की समस्या को डायबिटिक किडनी डिसीज कहते हैं| यह समस्या बहुत ही स्लो प्रोसेस से होती है , जिसका पता जल्दी नहीं चलता| डायबिटिक किडनी डिसीज का पता सबसे पहले यूरिन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से चलता है| जिससे यूरिन के माध्यम से प्रोटीन शरीर के बाहर निकल जाता है| जिसकी वजह से डायबिटिक किडनी डिसीज का खतरा बढ़ता है, साथ ही इस बीमारी की शुरुआत होती है|

Also Read - Ayurvedic Kidney Treatment Doctor

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ उपाय:

हल्दी के फायदे: हल्दी जो बहुत ही आसानी से सभी के घरों में मिल जाती है| उसमें मौजूद एक्टिव करक्यूमिन आपके हार्ट को ठीक रखता है| साथ ही यह आपके ब्लड में शुगर के स्तर को भी सामान्य करता है|

1. फाइबर का सेवन: अगर आप सही मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है| आप अपने आहार में पपीता, सेब, नाशपाती और अमरूद को शामिल करें| इससे आपको सही मात्रा में फाइबर प्राप्त होगा|

2. मीठे का सेवन: जो लोग अधिक मीठे का सेवन करते हैं उन्हें अक्सर डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है| अधिक मीठा शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा देता है| अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं, तो मीठे का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित होगा|

3. प्रोटीन का सेवन: जिन्हें डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अच्छी मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए| जैसे दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए | परन्तु डायबिटीज के साथ अगर किडनी में भी समस्या है तो इन सबका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें|

4. फलों का सेवन: जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है और साथ ही किडनी की भी समस्या है| वो अपने आहार में जामुन, अंगूर, चेरी, सेब, प्लम इन फलों का सेवन कर सकते हैं|

 

डायबिटिक किडनी डिसीज के लिए उपचार:

इन सभी चीज़ों के अलावा अगर आप अपने जीवन में योग और आयुर्वेद को शामिल करते हैं| तो यह किडनी की सभी समस्याओं से दूर करने में आपकी मदद करता है| किडनी के लिए आयुर्वेदिक इलाज़ पूरी तरह प्राकर्तिक है जिसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता| आयुर्वेद एक प्राकृर्तिक इलाज है जिसमें जड़ी-बूटियों की मदद से उपचार किया जाता है| इसलिए अपनी इस समस्या के लिए आप आयुर्वेदिक इलाज़ लेना आपके लिए लाभदायक होगा|

Post a Comment

0 Comments