क्या Body मे Nutrition की कमी से Kidney Damage हो सकती है ?

आहार कैसा भी हो लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए| क्योंकि आपके लिए आहार में पोषक तत्वों की कमी आ जाये तो इससे आपके शरीर को कई सारी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है| जिसमें एक समस्या किडनी से जुड़ी भी है| अगर आपके लिए आहार में पोषक तत्वों की कमी होगी तो वो कहीं न कहीं आपकी किडनी के लिए हानिकारक होगी| शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से आपके शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं जिसमें से एक आपकी किडनी भी है| मानव शरीर में किडनी बहुत महत्वपूर्ण होती है| किडनी का मुख्य काम आपके शरीर में अपशिष्ट एवं तरल पदार्थो को यूरीन के माध्यम से शरीर से बहार करना होता है| इसके अलावा आपके शरीर में किडनी सभी चीज़ों को कंट्रोल करती है| जैसे: साल्ट, पोटेशियम और एसिड.

 


 

Also Read - मात्र 30 दिनों में मेरा क्रिएटिनिन 6.1 से कम होकर 1.7 हो गया

1. न्यूट्रिशन का अर्थ

अपने आहार में उन सभी चीज़ों का सेवन करना जिसमें न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| जिससे आप शरीर में होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं और स्वस्थ जीवन जीते हैं| तो इन्हें न्यूट्रिशन कहा जाता है|

 

2. न्यूट्रिशन के प्रकार और फायदे

न्यूट्रिशन कई प्रकार के होते हैं और इनके फायदे भी उतने ही होते हैं| हमारे आहार में ऎसी चीज़ें शामिल होनी चाहिए जो सही मात्रा में पोषण से भरपूर हो| इस तरह के आहार को संतुलित आहार कहा जाता है| शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने आहारों में कुछ चीज़ों को शामिल करना जरुरी है| जैसे: प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, पानी भी शामिल है|

 

3. प्रोटीन

शरीर के पोषण लिए प्रोटीन एक बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट्स है| जिसका सेवन सभी को करना जरुरी है| प्रोटीन का सेवन हमारे शरीर के काम में उसकी मदद करता है| इससे मांसपेशियों के निर्माण होता है और शरीर की सेल्स भी स्वस्थ रहती है| प्रोटीन हमारे शरीर को उर्जा प्रदान अकर्ता है| और प्रोटीन की कमी आपके शरीर को कमजोर बना सकती है| जिससे आपकी किडनी के काम में भी प्रभाव पड़ सकता है| प्रोटीन के समृद्ध स्रोत में अंडा, मछली, मीट और बीन्स शामिल है| जिसका सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है|

Also Read - किडनी में सिकुड़न ठीक हुए आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट से

4. विटामिन्स

हमारे शरीर को विटामिन्स की बहुत ही जरूरत होती है| यदि किसी भी कारण कोई विटामिन हमारे शरीर को न मिल पाए तो हमारा शरीर बीमारी से ग्रसित हो सकता है| विटामिन वह पदार्थ होते हैं, जो आपके शरीर की वृद्धि में आपकी मदद करते हैं| विटामिन्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं बीमारियों से लड़ते हैं और आपके शरीर के सभी अंगों को बेहतर बनाये रखने में मदद करते हैं| ज्यादातर विटामिन हमें फल और सब्जी से प्राप्त होता है| इसलिए आप फलों और सब्जियों का सेवन करें|

 

5. मिनरल्स

मिनरल्स भी एक अच्छा न्यूट्रिशन है| कुछ खास प्रकार के मिनरल शरीर के काम करने की कैपेसिटी बढ़ाते हैं| यह न केवल शरीर के मेटाबॉल्जिम को सही करता है बल्कि आपके स्वास्थ को भी अच्छा रखता है| इसके स्रोत में फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद, मांस और मछली शामिल हैं| जिनका सेवन आपको किडनी सहित शरीर के सभी अंगों को ठीक रखने में मदद करता है|

 

6. कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च प्रमुख प्रकार है जो कई तरह के खाने के आइटम में मिलता है| आलू, साबूदाना, चावल, साबूत आनाज, पास्ता, रोटी, मक्का इन सभी चीजों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| इसे खाने से शरीर को उर्जा मिलती है तथा यह पाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है|

Also Read - What happens when your kidneys start to fail

7. वसा

वसा जिसको कई लोग फैट नाम से भी जानते हैं| यह हमारे आहार का मुख्य पोषक तत्व है| इसका सेवन शरीर में कई सारे काम करता है| इसके आवश्यक स्रोत में डेयरी प्रोडक्ट, मांस, बीज, नट और वनस्पति तेल शामिल है| फैट, फैटी एसिड में पच जाता है, जिसका उपयोग शरीर को उर्जा देने के लिए किया जाता है| इसलिए इसका सेवन आपके शरीर के लिए जरुरी होता है|

 

8. पानी

पानी को भी हम न्यूट्रिशन में शामिल करते हैं| क्योंकि मानव शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है| पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में तरल चीज़ों का संतुलन बना रहता है| जो शरीर में पोषक तत्वों के परिवहन में मदद करता है| सही मात्रा में पानी का सेवन आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और भोजन को पचाने में भी सहायता करता है| साथ ही यह आपकी किडनी को भी अन्दर से साफ़ करता है और आपको यूरिन से जुड़ी परेशानी नहीं होने देता| इसलिए कभी अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें|

 

रोजाना शरीर को कितने प्रतिशत न्यूट्रिशन की जरूरत होती है

  • प्रोटीन: 64 ग्राम
  • तरल पदार्थ (पानी, दूध और अन्‍य पेय पदार्थ): 2.5 से 3 लीटर
  • फाइबर: 30 ग्राम
  • विटामिन A: 900 माइक्रोग्राम
  • थाइमिन: 1.2 मिलीग्राम
  • राइबोप्‍लेविन: 1.3 मिलीग्राम
  • नियासिन: 16 मिलीग्राम
  • विटामिन B6: 1.3 मिलीग्राम
  • विटामिन B12: 2.4 माइक्रोग्राम
  • फोलेट: 400 माइक्रोग्रम
  • विटामिन C: 45 मिलीग्राम
  • कैल्शियम: 1000 मिलीग्राम
  • आयोडीन: 150 माइक्रोग्राम
  • आयरन: 8 मिलीग्राम
  • मैग्‍नीशियम: 400 मिलीग्राम
  • पोटैशियम: 3800 मिलीग्राम
  • सोडियम: 460-920 मिलीग्राम
  • जिंग: 14 मिलीग्राम

 

शरीर के लिए पोषण की उपयोगिता

मानव शरीर के लिए पोषण की कई सारे उपयोगिता होती है| जिसका सेवन आपके शरीर के लिए बहुत जरुरी है|

 

1. ऊर्जा

शरीर को सही तरह से चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है जिसके लिए आपके शरीर को सही न्यूट्रिशन की जरूरत होती है| जिसमें मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट एवं फेट शामिल है जो आपके शरीर को सही मात्रा में पोषण देते हैं|

Also Read - Is Buttermilk good for kidney health or not

2. शरीर का ध्यान रखना

भोजन शरीर की वृद्धि एवं क्षतिग्रस्त अंगों की ठीक रखने में मदद करता है| इस कार्य को पूरा करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिशन है प्रोटीन जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है|

 

3. मेटाबोलिज्म में सुधार

भोजन शरीर के विभिन्न अंगों की उचित दशा में बनाए रखता है और उनका उचित संचालन कर के आपके मेटाबोलिज्म में सुधार करता है| इस कार्य में विटामिन्स, मिनरल्स और पानी की अहम् भूमिका है|

 

4. इम्‍यूनिटी

सन्तुलित भोजन शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है| जिसके लिए आप सही न्यूट्रिशन के रूप में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन ले सकते हैं|

अगर आपके शरीर में इन सभी न्यूट्रिशन की कमी हो जाये तो इससे आपकी किडनी के काम में प्रभाव पड़ सकता है| इसके लिए जरुरी है कि आप अपने शरीर में इन सभी की कमी न होने दें और अपनी किडनी को स्वस्थ रखें|

Post a Comment

0 Comments