20 साल पुरानी बवासीर कैसे ठीक करें?

गलत आहार की आदत और आपकी कुछ गलत आदतें आपको बवासीर रोग का शिकार बना सकती हैं| जिसमें आपका अधिक मात्रा में मसालेदार खाना और इसके साथ ही आपका अपने मोबाइल फ़ोन का अधिक मात्रा में प्रयोग करना जिसके कारण कई लोग घंटों टायलेट में बैठे रहते हैं| आपको बता दें बवासीर होने का सबसे मुख्य कारण यह भी है| इस बात की जानकारी शायद ही किसी को और कई लोग तो इस बात को मानते ही नहीं कि ऐसा हो सकता है| लेकिन यह बात पूरी तरह सही है|


बवासीर एक गंभीर समस्या है जिससे लोग बहुत अधिक परेशान रहने लगे हैं| यह गुदा में होने वाली एक समस्या है जिसमें अक्सर अंदर और बाहर की नसों में सूजन आ जाती है, साथ ही मल त्याग करने में काफी दिक्कत महसूस होती है| एनस से खून भी आने लगता है| यह पेट में आई खराबी के कारण भी होता है| जिन्हें लम्बे समय से यह परेशानी है और उन्होंने इसके इलाज़ में काफी पैसा लगा दिया और फिर भी यह परेशानी ठीक नहीं हो रही तो हमारा एक सुझाव है कि आप अपने इस रोग के लिए आयुर्वेदिक इलाज़ लें|

बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज़ काफी फायदेमंद होता है| इसका आपके शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता| इसलिए आप अपनी इस परेशानी के लिए आयुर्वेदिक इलाज़ ले सकते हैं| जिसमें आप सिर्फ दवाइयां लेनी है साथ ही आपको आहार में कुछ बदलाव करने होते हैं| इसके अलावा आप कुछ घरेलु उपायों को भी अपना सकते हैं| बवासीर रोग में आप कौन से घरेलु उपायों को अपना सकते हैं, आइये जानते हैं!

और पढ़े - किडनी इन्फेक्शन को ठीक करने के प्राकतिक उपाय

1. मूली का जूस

जिन्हें बवासीर की परेशानी लंबे समय से चली आ रही है, उन्हें अपने आहार में मूली का जूस जरुर शामिल करना चाहिए| या फिर आप मूली का सेवन भी कर सकते हैं| यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है| इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि एक बार में 25 से 50 ग्राम तक ही जूस का सेवन करना चाहिए| मुली का सेवन आपको पेट से जुड़ी परेशानी से दूर रखता है जिससे आप कब्ज और पेट में गैस बनने जैसी परेशानी से दूर रहते हैं|

2. अरण्डी का तेल

कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल जो बवासीर रोग के लिए काफी फायदेमंद माना गया है| इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरिया और जलन कम करने वाले गुण होते हैं| बवासीर की परेशानी को दूर करने के लिए आप रोज रात को दूध में 3ml कैस्टर ऑयल मिला लें और इसको बवासीर से प्रभावित जगह पर लगाएं| ऐसा रोजाना करने पर बवासीर के दर्द में आराम मिलता है|

और पढ़े - लिवर खराब होने से क्या खाना चाहिए

3. किशमिश का जूस

बवासीर रोग को दूर करने के लिए किशमिश का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है| आप रात के समय कुछ किशमिश को पानी में भीगा कर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें| इससे आपको बवासीर की समस्या से राहत मिलती है|

4. तोरी का जूस

इस घरेलू उपचार के लिए आपको चाहिए कि तोरी का रस निकालकर उसमे थोड़ी हल्दी और नीम का तेल मिलाकर इसका लेप बना लें| फिर इसको रोजाना पाइल्स के मस्सों पर लगाएं इससे आपको बवासीर रोग से आराम मिलेगा|

ayurvedic kidney treatment hospital

आप इन घरेलू उपचारों का प्रयोग कर के बवासीर रोग से राहत पा सकते हैं|

Post a Comment

0 Comments