फैटी लिवर होने के क्या कारण होते हैं? - What are the causes of having fatty liver?

शरीर में कोई भी परेशानी हो वो अक्सर इसलिए आती है क्योंकि आप अपने जीवन में उन चीज़ों को शामिल करते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं| आपकी बदलती जीवनशैली और असंतुलित आहार आपको कई सारी बीमरियों का शिकार बना सकता है| जिसमें से एक आपके लिवर से जुड़ी समस्या भी है| जब शरीर में ज्यादा फैट हो जाता है तो यह फैट आपके लिवर सेल्स में जमा होने लगता है| जिससे आपके लिवर के आहार में बदलाव हो जाता है तो इसको फैटी लिवर कहा जाता है| इस समस्या में लिवर ढंग से काम नहीं कर पाता| जब लिवर की सेल में फैट ज्यादा जमा होने लगता है तो इसमें सूजन भी आ जाती है जिसके कारण आपका पाचन खराब हो जाता है|


फैटी लिवर के प्रकार:-

फैटी लिवर को दो प्रमुख भागों में बांटा गया है|

  1. एल्कोहल फैटी लिवर
  2. नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर

Read Also This - गुर्दे की बीमारी में खुजली


एल्कोहल फैटी लिवर:

यह शरीर की वह स्थिति होती है जिसमें अधिक मात्रा में शराब का सेवन या किसी केमिकल रिच फ़ूड का सेवन किया जाता है| जिससे आपके लिवर सेल्स में अधिक मात्रा में लिक्विड भर जाता है| जो आपके लिवर में सूजन का कारण बनता है| और अगर आप अपने शरीर की इस स्थिति को अनदेखा करते हैं तो यह आपके लिवर को पूरी तरह डैमेज कर देता है|


नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर:

नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की स्थिति में लिवर में फैट जमा होने लगता है| जिसको अनदेखा करना और इसका इलाज़ समय पर न करवाना आपके लिवर को पूरी तरह डैमेज कर देता है| जिसको लिवर सिरॉसिस भी कहते हैं, और यही आगे जाकर लिवर कैंसर का कारण बन सकती है|


फैटी लिवर स्टेज: -

फैटी लिवर को मुख्या रूप से 4 स्टेज में बांटा गया है|

  1. स्टेटोजिज
  2. नॉन एल्कॉहलिक स्टेटोहेपेटाइटिस
  3. फिब्रोसिस
  4. लिवर सेरॉसिस

जिसमें से लिवर सेरॉसिस सबसे खतरनाक स्टेज मानी गई है|


फैटी लिवर के लक्षण:

  1. पेट के दाहिनी तरफ दर्द हो सकता है|
  2. थकान लगना
  3. उलटी जैसा मन होना
  4. भूख न लगना
  5. नींद न आना
  6. रक्त में खराबी आना
  7. आँखों में पीलापन होना
  8. पेट में पानी भरना
  9. खून की उल्टी
  10. मानसिक भ्रम
  11. स्किन पर पीले धब्बे या ब्लड क्लॉट होना
  12. त्वचा में खुजली होना और
  13. पीलिया हो सकता है

फैटी लिवर के कारण:-

  • आपकी रोजाना की डाइट में अगर कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लीवर को डैमेज कर देता है| यदि आपके आहार में पोषक तत्वों की कमी आ जाये या फिर कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाये तो यह आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है| इसके लिए जरुरी है कि आप अपने आहार में ऐसे आहारों को शामिल न करें जो आपके लीवर को नुक्सान दें|
  • ज़रूरी नहीं कि फैटी लिवर सिन्ड्रोम सिर्फ़ फेट के बढ़ने से हो बल्कि यह किसी बीमारी अन्य किसी शारीरिक समस्याओं की वजह से भी हो सकता है|
  • जैसे : हाई ट्राईग्लिसराइड, अधिक वज़न तथा डायबिटीज़ की समस्या होने पर भी फैटी लिवर होने का ख़तरा बढ़ जाता है| हाई ट्राईग्लिसराइड एक प्रकार की बीमारी है जिसमें रक्त में पाई जाने वाले फेट की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है|
  • शराब का सेवन करने से भी फैटी लिवर सिंड्रोम होने की संभावना बढ़ जाती है| शराब पीने से लिवर ख़राब होने का ख़तरा बढ़ जाता है| शराब में काफ़ी मात्रा में फेट होता है और साथ ही इसमें ज़हरीले और हानिकारक तत्व पाए जाते हैं जो आपके लीवर को खराब करते हैं|
  • जो लोग अपने वजन को कम करने के लिए सप्लिमेंट्स लेते हैं उन्हें भी लिवर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
  • अनिद्रा रोग भी फैटी लिवर होने का एक और कारण है|

फैटी लीवर से बचें:-

  • शराब का सेवन कम से कम करें
  • मोटापे से बचें
  • कार्ब्स, तली हुई चीजें, वाइट ब्रेड, ज्यादा नमक, रेड मीट के सेवन से बचें
  • मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, व्हेय प्रोटीन, और ग्रीन टी जैसे खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करें
  • हरी सब्जियां, अखरोट, जैतून का तेल, लहसुन, मेवे, फलियां, जामुन और अंगूर का सेवन बढ़ाएं
  • एक साथ ज्यादा देर एक्सरसाइज न करें
  • एक्सरसाइज का समय शुरुआत में कम और समय धीरे-धीरे बढ़ाए

फैटी लीवर के लिए घरेलु उपाय:

  • अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें जिसमें जरुरी है कि आप हेल्दी खानपान की आदतों को अपनाएं!
  • प्रतिदिन व्यायाम करने की आदत डालें जिससे आपका वजन कम होगा और आपका लीवर भी एक्टिव रहेग!ा
  • एलोवेरा जेल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं| शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना जरूरी होता है वरना इससे लिवर की समस्या शुरू हो सकती है| इसके लिए आप एलोवेरा का जूस बनाकर पी सकते हैं|
  • अगर आप अपने रोजाना के आहार में लहसुन खाते हैं तो यह भी आपके लीवर को हेल्दी रहता है, इसमें मौजूद गुण जैसे एंटीबैक्टीरियल, सेलेनियम लिवर में मौजूद डिटॉक्स एंजाइम को एक्टिव करता है साथ ही यह आपके लीवर को अन्दर से साफ़ रखता है|
  • डाइट में पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियों को शामिल करें जिसमें आप बेरीज, सेब, संतरा, खजूर, केला, ब्रोकोली, हरी पत्तेदार सब्जियां, शिमला मिर्च, गाजर, शकरकंद, खीरा, टमाटर आदि खूब खाएं
  • साथ ही आप अपने आहार में ड्राई फ्रूट भी खाएं|

Watch - liver swelling treatment | Liver Swelling Treatment with Home Remedies

Post a Comment

0 Comments