किडनी को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए - What should be eaten to strengthen the kidney?

किडनी शरीर में सेतु का काम करती है| सेतु का अर्थ यहाँ पुल से है| आपने यात्रा करते समय बहुत से पुल देखें होंगे, जो कई मार्गों को आपस में जोड़ने काम का करते हैं| यदि किसी कारण या दुर्घटना से पुल टूट जाएं तो सभी मार्गों का सम्पर्क आपस में टूट जाता हैं जिसके कारण आपको पुल के ठीक होने तक के लिए महीने से लेकर साल तक का इंतजार करना पड़ सकता हैं और पुल न केवल मार्गों को जोड़ने का काम करती हैं !

 

साथ ही कई मीलों की दूरी को कम करने का काम भी करती हैं| ठीक इस प्रकार का काम किडनी भी आपके शरीर में करती हैं| किडनी आपके शरीर में खून को साफ़ करती है साथ ही अपशिष्ट व विषैले पदार्थो को बाहर निकालने का काम करती है| किडनी में संक्रमण के कारण आपके शरीर में खून की सप्लाई रुक जाती है जिससे आपके शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं|

चलियें हम आपको बताते हैं कि किडनी को मजबूत रखने के लिए किन खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए|


बंद गोभी

अक्सर आपने बंद गोभी को बर्गर, चाऊमीन जैसे फास्टफूड में जरुर देखा होगा क्योंकि बंद गोभी जिस भी सब्जी या फास्टफूड में पड़ती है उसका स्वाद बढ़ जाता है| लेकिन शायद आप इस बात को नहीं जानते की किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बंद गोभी का सेवन करना कितना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि बंद गोभी में विटामिन K, B और C जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है| जितना आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करेगा उतनी ही बेहतर तरीके से आपकी किडनी भी काम करेगी| इसलिए बंद गोभी का सेवन करना आपकी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं क्योंकि बंद गोभी में फाइबर मौजूद होता है जो आपकी किडनी के पोषण के लिए आवश्यक तत्व के रूप में काम करता है|


जामुन

आपने गर्मी के मौसम में जामुन तो जरुर खाएं होंगे| जामुन खाने में स्वादिष्ट होते ही है| साथ ही इसमें पोटेशियम और फास्फोरस भी संतुलित मात्रा में होता हैं जो आपकी किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं| इसमें एंटीओक्सिडेंट का भण्डार मौजूद होता हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता हैं और मौसम के बदलने पर होने वाली बीमारी जैसे सर्दी,जुखाम से बचाव करता है| साथ ही यह आपके खून में कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता जिससे आप हार्ट संबंधी बीमारी से बच सकते है|


लहसुन

लहसुन का प्रयोग तो आपके घर में खाना बनाने के लिए होता ही होगा| आयुर्वेद उपचार में लहसुन को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| इसलिए आज हम आपको बताएँगे कि लहसुन में ऐसे कौन से पोषक तत्व पाएं जाते हैं? लहसुन में मैंगनीज, विटामिन C, B6 और अन्य एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही, इसमें सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस बेहद कम होता है जो किडनी की बीमारी वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लहसुन आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है अगर आप बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित एलोपैथी दवाइयों का सेवन कर रहे है 

लेकिन अब आपको ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है| तो ऐसे में लहसुन का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है| अगर आप सुबह खाली पेट लहसुन एक कली को चूसकर खायेंगे तो यकीन मानिये कुछ दिनों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा और आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहने लगेगा| आप में से अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि ब्लड प्रेशर के बढ़ने से आपकी किडनी को कितना नुकसान पहुँच सकता हैं| यह आपकी किडनी में संक्रमण को भी बढ़ता है लेकिन यदि आप नियमित रूप से लहसुन को खाने में या इसकी कच्ची कली खाली पेट गुनगुने पाने के साथ लेते हैं तो आप किडनी में होने वाले संक्रमण से खुद को बचा सकते है|


लाल अंगूर

लाल अंगूर सिर्फ देखने में ही सुन्दर नहीं होते बल्कि ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं| साथ ही इसमें विटामिन्स-C और एंटीओक्सिडेंट जैसे आपको पोषक तत्व मिलते हैं जो आपकी किडनी को स्वस्थ बनाने का काम करते हैं| लाल अंगूर का सेवन करना किडनी के लिए फायदेमंद इसलिए भी होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा न के बराबर होती हैं| जिससे किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती हैं और आपकी किडनी मजबूत बनती है| इसलिए आपको संतुलित मात्रा में लाल अंगूर का भी सेवन करना चाहिए|


अनानास

आपका इम्यून सिस्टम जितना मजबूत रहेगा उतना ही आप बिमारियों से दूर रहेंगे| अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हैं तो कहीं न कहीं आपको पाचन की परेशान जरुर होगी| लेकिन पाचन से जुड़ी समस्या में अनानास का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कम मात्रा में पोटेशियम और ज्यादा फाइबर होता है जिससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है जिसकी वजह से यह किडनी के लिए बेहतरीन फल है| 

किडनी की बीमारी से ग्रसित रोगी को इसका सेवन करना चाहिए लेकिन किडनी के रोगी अनानास का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें| किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अनानास के जूस का सेवन फायदेमंद होता है इसलिए इसको आप सीधे कटकर या जूस के रूप में भी इसका सेवन कर सकते है|

 

यदि आपको किडनी की समस्या है, तो आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए:


सोडियम

सोडियम को किडनी के लिए अच्छा नहीं मना जाता है| अगर आप अपने खाने में सोडियम की मात्रा ज्यादा लें रहे हैं तो यह आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है क्योंकि सोडियम का सेवन अधिक करने से किडनी संबंधी रोग होने का खतरा अधिक रहता हैं इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सिमित मात्रा में ही सोडियम का इस्तेमाल करना चाहिए|


पोटेशियम

अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती आखिर जो वो खाना खा रहे हैं उसमें पोटेशियम की कितनी मात्रा है जिसके कारण किडनी की खराबी बढ़ने की संभावना अधिक रहती हैं इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए यह जरुरी हैं आप कम से कम या सिमित मात्रा में पोटेशियम युक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें|

Post a Comment

0 Comments