इस क्रिसमस डे बनाएं अपनी किडनी स्वस्थ - Kidney Patient Celebrate Christmas Day With Healthy Diet 2021

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जिसे सिर्फ अपना देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाता है| वैसे तो यह त्यौहार ईसाईयों का मुख्य त्यौहार माना जाता है लेकिन आज कल के वर्तमान समय में सभी धर्म के लोग इसे पूरे मन से मनाते हैं| क्रिसमस का त्यौहार न सिर्फ बड़े लोगों के लिए बल्कि यह बच्चों के लिए भी बड़ा ही खास माना जाता है| क्रिसमस पर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होता है सांता क्लॉज| इस दिन लोग खाने में बड़ी ही मजेदार चीज़ें खाते हैं और अपने इस त्यौहार को बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं|


किडनी के मरीज़ भी मना सकते हैं क्रिसमस डे (Christmas Day):

जहां तरह तरह के खाने की बात होती है वहाँ किडनी के मरीजों को थोड़ा अपने खाने में परहेज करने की जरूरत हो जाती है| क्योंकि किडनी के मरीज़ अपने आहार में सभी चीज़ों का सेवन नहीं कर सकते| उन्हें अपने आहार में सिमित मात्रा में ही चीज़ें लेनी होती हैं| और अगर किडनी के मरीज़ अपने आहार में थोड़ा सा बदलाव करें तो किडनी के मरीज़ क्रिसमस डे के इस त्यौहार को बड़े आराम से मना सकते हैं|

मानव शरीर में किडनी का काम:-

किडनी का काम शरीर में एक फ़िल्टर मशीन की तरह काम करता है| जो आपके शरीर में बहने वाले रक्त को साफ करती है| जिससे आपकी किडनी स्वस्थ रहती है साथ ही आपके शरीर के बाकी अंग भी प्रभावित नहीं होते| हमें इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होता कि किडनी में आने वाली थोड़ी सी भी खराबी आपके पूरे शरीर को नुक्सान पहंचा सकती है| आखिर क्यों किडनी मानव शरीर में इतनी महत्वपूर्ण होती है? इस बात के बारें में हम नहीं सोचते क्योंकि हमें इस बात से कोई लेना देना नहीं| जिस दिन शरीर में तकलीफ होगी उस दिन देखेंगे| लेकिन आपका ऐसा सोचना आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है इस बात का पता तब चलता है जब आपके शरीर में कोई बड़ा नुकसान हो जाता है| आपके द्वारा लिए गए आहार से जो भी वेस्ट प्रोडक्ट शरीर में बनता है उसको यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने का काम आपकी किडनी का होता है| जिससे आप शरीर में होने वाली कई सारी बीमारियों से दूर रहते हैं| लेकिन जब आप अपनी जीवन शैली में बदलाव कर लेते हैं जिसके कारण आपकी किडनी में इसका प्रभाव पड़ता है तो इससे आपकी किडनी में खराबी आ जाती है|

 

इस क्रिसमस डे किडनी के मरीज़ रखें इन बातों का ध्यान:

किडनी के मरीजों को हमेशा इस बात का ध्यान रखना होता है कि उन्हें औरों की तरह डाइट नही लेना है| यानी कि उन्हें ज्यादा मीठा, ज्यादा नमक, ज्यादा तेल मसाले वाली चीज़ों से परहेज होता है| अगर किडनी के मरीज़ अपने आहार में नियंत्रण रखें तो वह इस त्यौहार को आराम से मना सकते हैं| क्रिसमस डे पर लोग अच्छा अच्छा खाते हैं, और कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं| परन्तु किडनी के मरीजों को खाने और पीने दोनों में परहेज रखना होता है| जिससे उनकी सेहत ठीक रहे, क्योंकि खाने में अधिक तेल मसाला आपकी डैमेज किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है|

किडनी के मरीज़ नमक का सेवन कम करें और संसाधित खाद्य पदार्थों से मिलने वाले उच्च सोडियम स्तर पर नजर रखें| क्योंकि अधिक नमक का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है| जिससे आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है| बहुत अधिक सोडियम के इस्तेमाल से उच्च रक्तचाप हो सकता है, इसलिए नमक का सेवन कम करना बेहतर होता है| इसके साथ ही किडनी के मरीज़ इस त्यौहार पर अपने खाने में कोई बदलाव न करें सिर्फ सादा खाना खाएं, जैसे दाल, चावल, रोटी, दलिया, लौकी की सब्जी का सेवन करें| अगर आप ऐसा सोचते हैं कि हमेशा परहेज किया है बस आज मैं मसालेदार खाना खा लेता हूँ तो ऐसा सोचना आपके स्वास्थ के लिए गलत होगा|

क्योंकि ऐसा आहार आपकी डैमेज किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है| इसके अलावा त्यौहार कोई भी हो अपनी रोजाना की दिनचर्या में आप बिलकुल भी बदलाव न करें| सुबह उठने से लेकर अपने रोजाना के खाने के समय में चेंज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है| इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप एक समय का मील भी स्किप न करें| और अपनी दवाइयां भी समय से लें| इन बातों का ध्यान रख कर किडनी के मरीज़ क्रिसमस डे का यह त्यौहार आराम से मना सकते हैं|

Post a Comment

0 Comments