Kyon Kidney Patient Coffee Nahi Pee Sakte Hain - क्यों किडनी पेशेंट कॉफ़ी नहीं पी सकते हैं ?

आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जिनकी सुबह बिना कॉफ़ी के नहीं होती।उन्हें सुबह नींद से जागने के लिए भी कॉफ़ी की जरूरत होती है।लेकिन इस बात का शायद आपको अंदाज़ा नहीं कि कॉफ़ी का आधिक सेवन और गलत समय पर सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। कुछ लोगों को कॉफ़ी का स्वाद बहुत पसंद होता है इसलिए वो इसका सेवन करते हैं, और कुछ लोगों को इसकी आदत हो जाती है और कुछ तो देखा देखि में पी लेते हैं।

जिन लोगों को कॉफ़ी पीने की आदत हो जाती है, उन्हें कॉफ़ी पीने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती क्योंकि वो खुद ही बहाने ढूढ़ निकालते हैं। जैसे सुबह नींद भगाने के लिए, ऑफिस में काम या मीटिंग से बोर हुए तो बोरियत को भगाने के लिए,उसके बाद दिन भर काम करना है तो उसके लिए कॉफ़ी,और शाम को दिन भर की थकान मिटाने के लिए एक और कॉफ़ी। यह कॉफ़ी पीने वालों के लिए कुछ निश्चित बहाने होते हैं, जिनका कोई तोड़ नहीं होता।

कुछ लोग अपनी इस आदत कि वजह से कई नुकसान उठाते हैं, क्योंकि किसी भी चीज़ का अधिक सेवन समस्या का कारण ही बनता है। अधिक कॉफ़ी का सेवन शरीर में कैफीन की मात्रा को बढ़ा देता है, जो शरीर में कई सारी परेशानियों को जन्म देता है।कॉफ़ी में कैफीन, रिफ्लेविन (विटामिन B2), पेन्टोथेनिक एसिड (विटामिन B5), मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम और नियासिन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है।

अगर हम किडनी के बारें में बात करें तो कॉफ़ी का अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि कॉफ़ी में पाए जाने वाले तत्व किडनी को क्षति पहुंचाते हैं। जिसके कारण किडनी के काम में दबाव पड़ता है और किडनी सही तरह से अपना काम नहीं कर पाती। जो कि शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। अगर आप कॉफ़ी पीते हैं तो इससे आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह सेशरीर में पानी होने की संभवना बढ़ जाती है।शरीर में पानी की कमी होने के कारण किडनी पर कार्य करने का दबावबढ़ता है, जिससे किडनी के फिल्टर्स खराब होने की संभवना भी बढ़ जाती है. शरीर में पानी की कमी के चलते पेशाब भी बहुत कम आता है और ऐसे में मूत्र संक्रमण, मूत्र पथ में पथरी और किडनी में भी पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।

अधिक मात्रा में कॉफ़ी का सेवन किडनी के स्वास्थ को इतना अधिक खराब कर सकता है कि आपकी किडनी फ़ैल हो सकती है।एक अध्ययन के अनुसार कॉफ़ी में पाया जाने वाला ऑक्सलेट, खून में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट बनाता है, जो कि किडनी स्टोन की समस्या को जन्म देता है।


कॉफ़ी पीने के कुछ नुकसान निम्नलिखित हैं - coffee pine ke kuch nuksan nimnlikhit: -

अधिक कॉफ़ी पीने से आपके शरीर को कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

-    कोलेस्ट्रॉल स्तर में वृद्धि: जो लोग अधिक मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करते हैं उन्हें अक्सर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।कॉफ़ीमें कैफ़ेस्टॉल पदार्थ होता हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बढाता है। मुख्य रूप से खराब कोलेस्ट्रॉल, जिसको लिपोप्रोटीन भी कहते हैं।

-    अनिद्रा रोगजब लोग लगातार कॉफ़ी का सेवन करते रहते हैं, तो इससे नींद न आने की बीमरी लग जाती है, जिसको अनिद्रा रोग कहा जाता है। कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन दिमाग को उत्तेजक (Exciting)बना देते हैं, जिसके कारण आपको नींद नहीं आती और कॉफ़ी के अधिक सेवन से नींद ना आने की आदत हो जाती है, जो समय के साथ अनिद्रा रोग में बदल जाता है।आपको बता दें कि सोते समय किडनीअपनी कोशिकाओं का निर्माण करती है और खराब हुई कोशिकाओं की मरम्मत करती है, लेकिनकम सोने के कारण किडनी अपने इस कार्य को नहीं कर पाती।
   
   चिंता की वजह:- कुछ लोग काम में ध्यान लगाने के लिए कॉफ़ी का सेवन करते हैं।कॉफ़ी में पाया जाने वाला कैफीन आपको सतर्क और केंद्रित बनाता है।लेकिन इसका अधिक सेवन आपकी चिंता और घबराहट का कारण भी बनता है।कई बार ऐसा भी हो जाता है कॉफ़ी पीने की इतनी अधिक आदत होती है, कि यह न मिलने पर गुस्सा आ जाता और बैचनी होने लगती है।

     रक्त शर्करा (bloodsugar) में बढ़ावा:-  कॉफ़ी का अधिक सेवन आपकी दिनचर्या में कुछ अनावश्यक बदलाव कर सकता है।कॉफ़ी में पाया जाने वाला कैफीन शरीर के काम को अव्‍यवस्‍थित कर सकता है। इसका अधिक सेवन आपको तनावग्रस्‍त कर सकता है। जो लोग अधिक मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करते हैं उनके रक्त शर्करा के स्तर में वृधि होने की संभवना बढ़ जाती है, और शरीर मेंइंसुलिन का स्तर कम हो जाता है।जो लोग डायबिटीज के मरीज़ हैं उन्हें कॉफी पीने पर नियंत्रण रखने की जरूरत होती है।डायबिटीजको किडनी खराब होने का सबसे बढ़ा कारण माना जाता है।

   उच्च रक्तचापका खतरा:- जो लोग बहुत ज्यादा कॉफ़ी जा सेवन करते हैं उनके शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि रक्तचाप को बढ़ा देती है। अधिक मात्रा में कॉफी के सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है, और जिसके कारण किडनी में खराबी आना शुरू हो जाती है। इससे शरीर के और अंग भी प्रभावित होते हैं।ज्ञात हो की उच्च रक्तचाप मधुमेह की तरह किडनी खराब होने का सबसे आम कारण है।

   हड्डियां कमजोर होना:- कॉफ़ी में पाया जाने वाला कैफीन शरीर में बढ़ जाता है तो वह हड्डियों को कमजोर करने लगता है। इससे ऑस्टियोपेरोसिस होने का खतरा भी बड़ जाता है। शरीर में अधिक कैफीन हड्डियां पतली करने लगता है।जब किडनी स्वस्थ होती है तो वह शरीर की सभी हड्डियों को मजबूत करने का कार्य करती है।

तो यह हैं कॉफ़ी के नुकसान जिसको पढ़कर आपको इस बात का पता चल गया होगा कि किडनी के मरीज़ को कॉफ़ी क्यों नहीं पीना चाहिए।अगर आप किडनी की किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप इसके लिए आयुर्वेदिक उपचार ले सकते हैं। किडनी के लिए आयुर्वेदिक उपचार पूरी तरह सुरक्षित है, जिसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता।आप आयुर्वेदिक उपचार के लिए कर्मा आयुर्वेद उपचार केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।यहाँ पर आपको किडनी की समस्या के लिए आयुर्वेदिक उपचार मिलेगा जो कि पूरी तरह प्राकतिक होता होता है और इसके आपके शरीर पर कोई नुकसान नहीं होता।

Read More: https://www.kidneyandayurveda.com/kidney-ke-liye-ayurvedic-upchar/

Post a Comment

0 Comments